मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

प्रयागराज में Gyan Mahakumbh सम्मेलन आयोजित, देश भर से 10000 प्रतिभागियों ने लिया भाग

On: February 20, 2025 5:02 PM
Follow Us:
हरियाणा के सोनीपत में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार हुए हैं। दोनों को गोली लगी है, जिन्हें उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के कुलपति प्रोफेसर जयप्रकाश यादव ने भारतीय शिक्षा संस्कृति की तरफ से आयोजित हुए Gyan Mahakumbh 2081 में भाग लिया। यह ऐतिहासिक आयोजन 10 जनवरी से 10 फरवरी 2025 तक प्रयागराज में आयोजित हुआ। इसमें विश्वविद्यालय के 30 छात्र-छात्राओं ने भी भागीदारी की।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा को पुनर्जीवित करना और शिक्षा को आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्रीय अस्मिता से जोड़ना था जिसमें 100 से अधिक केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपति, शिक्षाविद, नीति आयोग के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

इसके अतिरिक्त हरियाणा के विभिन्न विश्वविद्यालयों के 07 कुलपति, 44 शिक्षकों और देशभर से 10,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अतुल कोठारी ने कहा कि ज्ञान महाकुंभ भारतीय शिक्षा प्रणाली को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने पारंपरिक और आधुनिक शिक्षा के समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा को पुनर्जीवित करना समय की मांग है।

यह भी पढ़ें  Haryana: हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, महिला SI को थाने में ही 60 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

इसके अतिरिक्त भारत की बहुत सी जानी पहचानी हस्तियां भी इस कार्यक्रम की साक्षी बने जिसमें इसरो अध्यक्ष वी. नारायण ने कहा कि भारत सदियों से ज्ञान का केंद्र रहा है। उन्होंने इस धारणा को खारिज किया कि ब्रिटिश शासन ने शिक्षा को बढ़ावा दिया।

बल्कि, उन्होंने इसे भारतीय ज्ञान परंपरा पर एक आक्रमण बताया और जोर देकर कहा कि हमें अपनी प्राचीन शैक्षिक विरासत को पुनः स्थापित करने के लिए ठोस प्रयास करने होंगे।Gyan Mahakumbh

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए शिक्षा को मुख्य आधार बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार के लिए नहीं, बल्कि समग्र विकास और सांस्कृतिक उत्थान के लिए होनी चाहिए। उन्होंने शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रयासों की सराहना करते हुए समाज की भागीदारी को अनिवार्य बताया।

यह भी पढ़ें  Roadways News: रोडवेज बस में यात्रा करने वाले हो जाएं सावधान! अब लगेगा 10 गुना जुर्माना, जानें क्यों

महाकुंभ के दौरान ‘भारत बनाम इंडिया’विषय पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के संयोजक डॉ. मोतीलाल गुप्ता ने कहा कि ‘इंडिया’ केवल एक नाम है, जबकि ‘भारत’ हमारी संस्कृति, परंपरा और पूर्वजों की विरासत का प्रतीक है। इस सत्र में निर्णय लिया गया कि इस विषय पर 10 लाख से अधिक हस्ताक्षर एकत्र कर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा ताकि ‘भारत’ को आधिकारिक रूप से मान्यता मिले।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि प्राचीन भारतीय शिक्षा प्रणाली समग्र थी, जबकि आज की वैश्विक शिक्षा प्रणाली एकांगी हो गई है। उन्होंने समाज में भारतीय ज्ञान परंपरा की चेतना को पुनः जागृत करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें  Breaking News: हरियाणा में चेयरमैन व मेयर पद के ड्रा को लेकर आई बडी अपडेट

ज्ञान महाकुंभ के अंतर्गत ‘हरित महाकुंभ 2025’ का भी आयोजन किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण पर गहन विचार-विमर्श हुआ। MNNIT के निदेशक प्रोफेसर आर. एस. वर्मा ने सतत विकास (Sustainable Development) की आवश्यकता पर जोर दिया और प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से सावधान रहने की अपील की। विद्यार्थियों के लिए वैदिक गणित, योग अभ्यास और संस्कृत कार्यशालाओं का आयोजन किया गया, जिससे उनकी जड़ों से जुड़ने की प्रक्रिया सशक्त हो सके।

कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्र निर्माण के लिए विभिन्न संकल्प पारित किए गए, जिन्हें आगामी एक माह तक विशेष अभियान के रूप में पूरे देश में प्रचारित किया जाएगा। इस महाकुंभ ने भारतीय शिक्षा और संस्कृति के उत्थान के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया, जिससे भविष्य की शिक्षा नीति में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद की गई।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now