Delhi Election Result 2025: पांच सीटें जहां सबसे कम व सबसे ज्यादा मतों से हुई हार जीत

On: February 8, 2025 8:40 PM
Follow Us:

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में एक बार सर्वे रिपोर्ट सही उतरी है। शनिवार को आए चुनाव परिणाण में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) के काफी मुकाबला रहा। जबकि कांग्रेस की स्थिति बेहद कमजोर रही।

बता दे कि दिल्ली में 5 फरवरी हो 70 सीटों के लिए एक ही चरण में चुनाव हुए थे। आज यानि 8 फरवरी 2025 को वोटों की गिनती शुरू हुई थी। इस बार 27 साल भाजपा को दिल्ली जीत मिली है। भाजपा को 48 सीटे तथा आप को 22 सीटे मिली है। जबकि कांग्रेस का खाता नही खोल पाई है। देश की इतनी बडी पार्टी का खाता नहीं खुलना बडी शर्मनाक है।

Delhi Election Result 2025 : हार जीत तो होती रही है लेकिन देश की राजधानी में एक भी सीट नहीं ले पाना कांग्रेस पार्टी पर जनता बहुत बडा तमाचा है। कांग्रेस को मंथन करना चाहिए इस कंलक को धो सके।

 

 

 कम अंतर से जीतने वाली सीटें:

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में कई सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिली, जहां जीत-हार का फैसला कुछ सौ वोटों से हुआ. खासकर संगम विहार, त्रिलोकपुरी और जंगपुरा जैसी सीटों पर बेहद करीबी मुकाबला हुआ.

Delhi Election Result 2025  जहां जीत का अंतर सबसे कम रहा-

क्रमांक
विधानसभा क्षेत्र
विजेता 
पार्टी 
जीत का अंतर (वोटों में)
1
संगम विहार
चंदन कुमार चौधरी
BJP
344
2
त्रिलोकपुरी
रवि कांत
BJP
392
3
जंगपुरा
तरविंदर सिंह मारवाह
BJP
675
4
राजिंदर नगर
उमंग बजाज
BJP
1,231
5
महरौली
गजेंद्र सिंह यादव
BJP
1,782

Delhi Election Result 2025 सबसे बड़े अंतर  वाली Seat:

Delhi Election Result 2025 में कुछ सीटों पर बड़े अंतर से जीत दर्ज की गई. मटिया महल, सीलमपुर और रोहिणी जैसी सीटों पर विजयी उम्मीदवारों ने हजारों वोटों से बढ़त बनाई और जीत दर्ज की. नीचे उन टॉप सीटों की सूची दी गई, जहां जीत का अंतर सबसे ज्यादा रहा.

क्रमांक
विधानसभा क्षेत्र
विजेता 
पार्टी  
जीत का अंतर (वोटों में)
1
मटिया महल
अली मोहम्मद इकबाल
AAP
42,724
2
सीलमपुर
चौधरी जुबैर अहमद
AAP
42,477
3
रोहिणी
विजेंदर गुप्ता
BJP
37,816
4
देओली
प्रेम चौहान
AAP
36,680

Delhi Election Result 2025 दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट पर बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने 4089 वोटों के अंतर से हराया। अंतर तो ज्यादा नहीं है लेकिन इस सीट से हराना भी एक बडी चुनौता ही है। मतगणना के बाद यह स्पष्ट हुआ कि किस सीट पर सबसे बड़ी और सबसे छोटी जीत दर्ज हुई।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now