मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: कृषि मंत्री ने लिया एक्सन, मार्केटिंग बोर्ड के 4 अधिकारी Suspend

On: February 7, 2025 6:00 PM
Follow Us:

Haryana: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चार अधिकारियों पर बडा एक्शन लिया है। मंत्री ने शुक्रवार को तुरंत प्रभाव से चारो अधिकारियो को निलंबित कर दिया है। मंत्री की इस कार्रवाई से कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई।

बता दे कि शुक्रवार किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने यमुनानगर जिला के क़स्बा सढौरा और रायपुर रानी की अनाज मंडियों के औचक निरीक्षण किया था।

 

मिले गैर हाजिर: बता दे कि दौरा करते हुए जब अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जाँच की तो वहां पर तैनात मंडी सचिव धर्मेंद्र सिंह और नीलामी रिकॉर्डर बिजेंद्र सिंह ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। इतना ही वे कहां गए है इसका भी कोई रिकोर्ड कभी भी दर्ज नही था।

यह भी पढ़ें  Rewari: छात्र छात्राओं ने मनाया मित्रता दिवस

इसके करीब एक घंटे बाद कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा रायपुर रानी अनाज मंडी में पहुंचे वहा पर कार्ययल का निरीक्षण किया, जहां पर बुरा हाल मिला। इतना नहीं नहीं मंडी सचिव नवदीप सिंह और नीलामी रिकॉर्डर राजकुमार भी अपनी ड्यूटी से गायब मिले।

कृषि मंत्री ने दिया ये आदेश: इस मौके पर कृषि मंत्री ने रिकॉर्ड रजिस्टर की भी जांच कीकी तथा उनको निर्देश दिए कि मंडियों में आने वाले किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

इतना ही इस मौक् पर उच्च अधिकारियों को भी सख्त हिदायत दी कि सभी कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर निर्धारित समय पर अवश्य मौजूद रहें तो बिना सूचना के गायब रहेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Manohar Dhakad Viral Video: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर खुलेआम संबंध बनाने वाली महिला कौन है ?, जानिये कैसे वायरल हुआ वीडियो

श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि वे समय पर हरियाण में मंडियों और कार्यालयों का औचक निरीक्षण करेंगे। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

शिकायत मिलने पर हुई कार्रवाई: बता कि कृषि मंत्री ने बताया कि इन दोनों मंडियों में अधिकारियों की नियमित अनुपस्थिति की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को लेकर के लिए औचक निरीक्षण किया गया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल तो कर्मचारी गैर हाजिर मिले है उनको तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें  Haryana: Rewari से किया Kidnap , Rajasthan ले जाकर Murder

 

 

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now