Rewari: महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं की आँख, दाँत, आयुर्वेदिक व खून से संबंधित स्वास्थ्य जाँच की गई।
स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य हरिकिशन द्वारा रिबन काट कर किया गया। इस अवसर पर प्रधान रत्नेश बंसल, उपप्रधान जितेन्द्र जिंदल, सचिव राजेन्द्र सिंहल ने कहा कि उपस्थित सभी माननीय सदस्यों ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के लिए बधाई दी।

Rewari: भविष्य में भी बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए ऐसे शिविर लगाते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्य हरिकिशन यादव व स्टाफ सदस्यों ने स्वास्थ्य टीम के सदस्यों आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर सहसचिव पुरूषोतम दास, नीरज कुमार, दीपक अग्रवाल, गिरिशकांत सिंगला, नवदीप मोदी, राकेश गर्ग, राकेश गुप्ता एडवोकेट, संजय अग्रवाल, राजेन्द्र कुमार, रतन लाल गोयल, सुरेश अग्रवाल, प्रवीण गोयल, मोहित अग्रवाल, गर्वेश कुमार, मुकेश कुमार, रवि गुप्ता, बृजलाल गोयल, ंअमित गुप्ता, दिनेश डिनको, सतेन्द्र प्रसाद उपस्थित थे।

















