Mahakumbh: खुशखबरी: रेलवे ने हरियाणा व राजस्थाान से प्रयागराज के लिए चलाई स्पेशल ट्रेनें, यहां देखे लिस्ट

On: March 21, 2026 9:33 PM
Follow Us:

Mahakumbh:   प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में त्रिवेणी स्नान करने के इच्छुक श्रद्धालुओं को रेलवे ने राहत दी है। रेलवे ने हरियाणा व राजस्थाान से प्रयागराज के लिए चलाई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। रेलवे की ओर से स्पेशल मेले के लिए कई ट्रेनों की व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचकर आराम से स्नान कर सकें

Mahakumbh:  उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बतायाकि प्रयागराज के लिए मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 04815 जोधपुर-पाटलीपुत्र महाकुंभ स्पेशल रेलसेवा 22 फरवरी को जोधपुर से 16.20 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 02.00 बजे पाटलीपुत्र पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 04816 पाटलीपुत्र- जोधपुर महाकुंभ स्पेशल रेलसेवा 24 फरवरी को पाटलीपुत्र से 04.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 13.40 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 04813 भगत की कोठी (जोधपुर)-पाटलीपुत्र महाकुंभ स्पेशल ट्रेन 5 फरवरी को भगत की कोठी से 16.00 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 02.00 बजे पाटलीपुत्र पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 04814 पाटलीपुत्र- भगत की कोठी (जोधपुर) महाकुंभ स्पेशल रेलसेवा 7 फरवरी को पाटलीपुत्र से 04.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 13.45 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।

 

 

गाड़ी संख्या 04721 बीकानेर-पाटलीपुत्र महाकुंभ स्पेशल रेलसेवा दिनांक 8 फरवरी व 15 फरवरी को बीकानेर से 19.00 बजे रवाना तीसरे दिन 02.00 बजे पाटलीपुत्र पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 04722, पाटलीपुत्र- बीकानेर महाकुंभ स्पेशल रेलसेवा 10 फरवरी व 17 फरवरी को पाटलीपुत्र से 04.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.30 बजे बीकानेर पहुंचेगी।

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now