Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के पास सुबह सैर करने के लिए गई एक महिला को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कूचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।
थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव गोकलगढ़ के रहने वाले प्रीतम ने बताया कि मंगलवार की सुबह उसकी मां संतोष भी उसके साथ टहलने के लिए गई थी। Haryana News
तभी गांव गोकलगढ़ की तरफ से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसकी मां का टक्कर मार दी जिससे मां सड़क पर गिर गई तथा घायल हो गई। सूचना पाकर वे मौक् पहुंचे तथा उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
उपचार के दौरान संतोष देवी की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
















