Good News: Haryana के इस जिले में हाईटेक होगी पार्किंग व्यवस्था, खाली जगह का ऐसे मिलेगा एंडीकेशन

On: March 24, 2025 9:30 PM
Follow Us:

Good News:  हरियाणा के अंबाला कैंट (Ambala Cantt) में रेलवे रोड पर बनी प्रदेश की इकलौती हाईटेक 3 मंजिला Multi Story पार्किंग हाईटेक होने वाली है। इसमें और भी आधुनिक सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं। पहले इस तरह की हाईटेक सुविधाएं सिर्फ महानगरों में मिलती थीं, लेकिन अब अंबाला के लोग भी इनका लाभ उठा सकेंगे।Good News

लगेंगे Senser : इस तीन मंजिला पार्किंग के ग्राउंड फ्लोर पर सेंसर डिस्प्ले लगाया जाएगा, जिससे वाहन पार्क करने वाले लोगों को यह पता लग सकेगा कि कौन- सी मंजिल पर जगह खाली है. इससे लोगों का समय बचेगा और पार्किंग की परेशानी भी खत्म होगी.

 

डिस्प्ले के अलावा यहां दो लिफ्ट लगाई जाएंगी, जो वाहनों को एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेंगी.Good News

सुरक्षा के लिहाज से करीब 350 CCTV कैमरे भी लगाए जाएंगे, जिनका कंट्रोल ट्रैफिक पुलिस और नगर परिषद के पास रहेगा. इनके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. संभावना है कि अगले दो महीनों में कैमरे लग जाएंगे. इसके लिए नगर परिषद ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं.

Anil Vij ने किया था उद्घाटन: बता दें कि इस हाईटेक पार्किंग का उद्घाटन 1 साल पहले अनिल विज द्वारा किया गया था. नगर परिषद के अधीन आने वाली इस पार्किंग में दो शिफ्ट में काम होता है.

पहली शिफ्ट सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 से रात 10 बजे तक चलती है. सिक्योरिटी गार्ड पार्किंग बिल्डिंग के गेट के बाहर तैनात रहते हैं, जिससे पार्किंग व्यवस्था सुचारू रूप से चलती है.

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now