Dharuhera: राजपूत समाज के सहयोग से धारूहेड़ा हाउसिंग बोर्ड Dharuhera में बनाए गए वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप पार्क के मुख्य गेट का उदघाटन 30 मार्च को होगा। इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व धारूहेड़ा नपा चेयरमैन कंवर सिंह यादव मौजूद रहेंगे।
राजपूत सभा के धारूहेड़ा के अध्यक्ष सेवानिवृत सूबेदार मेजर चरण सिंह ने बताया कि समाज के सहयोग से महाराणा प्रताप पार्क का मुख्य गेट बनाया गया है। इस पार्क में समाज की ओर से हमेशा कार्यक्रम आयोजित करवाए जाते है।
इसी के चलते अब इस पार्क की देख रेख, साफ सफाई का जिम्मा भी समाज की ओर संभाला हुआ है। समाज के प्रवक्ता राहुल राजपूत ने बताया कि करीब छह माह पहले बैठक करके समाज के लोंगो ने इस पार्क के गेट बनाने की बात रखी थी।
इसी के चलते राजपूत समाज की ओर से यह गेट बनवाया गया है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर राजपूत समाज की बैठक आयोजित करके जिम्मेदारी सोंपी गई।इस मौके पर संजय राजावत, जितेंद्र नेगी, श्याम सुंदर, कप्तान सिंह, वीरेंद्र, राहुल आदि मौजूद रहे.

















