Dharuhera: दिल्ली जयपुर हाईवे पर खरखड़ा के पास एक ट्राले की टक्कर से जयपुर मार्ग पर सामान से भरा टेंपों पलट गया, जिसमें भिवाड़ी के एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप घायल हो गए। हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन सहित फरार हो गया।
थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में भिवाड़ी के रहने वाले अजीत ने बताया कि वह, जाटव मौहल्ला भिवाड़ी का रहने वाला देवेंद्र तथा गुरूग्राम के गांव राठीवास का रहने वाला बीरसिंह टेंपो से भिवाड़ी से सामान लेकर महेंद्रगढ जा रहे थे । Dharuhera

हाइवे पर 21 मार्च को जयपुर मार्ग पर खरखडा के पास एक ट्राले ने उनके टैंपो को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे टैंपों हाईवे पर पलट गया तथा तीनों घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर थाना धारूहेड़ा वहां पहुंच गई।
तीनों घायलों को रेवाड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन देवेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे रोहतक रैफर कर दिया। देवेंद्र ने अस्पताल पहुचने से पहले ही बीच रास्ते में दम तोड दिया। पुलिस ने घायलों के ब्यान पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सोंप दिया है।

















