Haryana News: हरियाणा के गुरूग्राम में एमिटी विश्वविद्यालय में हरियाणा स्टेट कमीशन फॉर वूमेन द्वारा आयोजित हरियाणा राज्य स्तरीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी की टीम ने सराहनीय प्रदर्शन किया है। टीम ने नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में प्रथम लेकर जिले व विवि का नाम रोशन किया है।
सभी प्रतिभागियों राधिका (एलएलबी विभाग) टीना, मानसी (वाणिज्य विभाग), रजत कुमार (योग विभाग), गौरव (समाज कार्य विभाग), मोहित कुमार (रसायन विज्ञान विभाग) ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।
यह टीम थिएटर डायरेक्टर एवं मेंटर मनोज शर्मा के निर्देशन में तैयार हुई। उनके ही कुशल निर्देशन में विश्वविद्यालय की टीम ने यूनिवर्सिटी लेवल यूथ फेस्टिवल में वन एक्ट प्ले में प्रथम स्थान एवं नॉर्थ वेस्ट जोन यूनिवर्सिटी फेस्टिवल में तृतीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।
कुलपति प्रोफेसर जे.पी. यादव ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों की हर तरह की मदद के लिए तैयार है। कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने भी सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।Haryana News
पुरस्कार देकर किया सम्मानित: उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों में प्रतिभा छिपी होती है केवल उसे कड़ी मेहनत के द्वारा निखारने की आवश्यकता होती है। हरियाणा स्टेट वूमेन कमीशन की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने सभी विजेताओं को ₹21000 का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।Haryana News
अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग प्रोफेसर करण सिंह ने बताया कि गत वर्ष विभिन्न कल्बो को स्थापित कर विद्यार्थियों को अलग-अलग विधाओं में प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसके फल स्वरुप विद्यार्थी कड़ी मेहनत के साथ खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में आगे बढ़ते हुए विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

















