Weather Alert: हरियाणा में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसी के चलते दिल्ली, एनसीआर व हरियाणा में आगे 2 दिन यनि 21 मार्च तक मौसम में बदलाव रहेगा। राजस्थान से सटे हरियाणा के 7 जिलों के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।IMD Alert
इन जिलो में होगी बारिश: मौसम विभाग ने बताया कि एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होग गया है। इसी के चलते पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हरियाणा के राजस्थान के साथ लगते चरखी दादरी,सिरसा, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़ और नारनौल में बारिश देखने होगी।
चलेगी तेज हवाए: बता दे मौसम परिवर्तन के चलते हरियाणा दिल्ली व एनसीआर में 21 मार्च से मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना हैं वहीं पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से इंकार नहीं किया जा कसता है। 25 मार्च तक दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
फिर बदलेगा मौसम: चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि एक बार फिर हरियाणा में मौसम में बदलाव होने वाला है। उनका कहना है आगे 25 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।IMD Alert

















