Haryana News: भारतीय किसान यूनियन चढूनी का एक शिष्ठ मंडल एडीसी रेवाड़ी से मिला । समय सिंह प्रधान की अगुवाई में लगभग 5 दिन पहले भयंकर ओलावृष्टि और बारिश तथा आंधी तूफान से से बरबाद हुई फसलो के मुआवजे के लिए ज्ञापन सौंपा तथा चेतावनी दी।
ज्ञापन के माध्यम से बतया कि ओलावृष्टि से नुकसान हुए पांच दिन बित चुके है। लेकिन सरकार ने आज तक न तो पोर्टल खोला है न ही सर्वे पूरी की है। किसान अपना क्षतिपूर्ति में कैसे नुकसान दर्ज करवाए ।
पटवारी तहसीलदार जानबूझकर कम आंक रहे हैं। जिससे किसानों का बहुत भारी नुकसान हो रहा है । 20 तारीख को प्रधान गुरुनाम सिंह चढूनी रेवाड़ी आ रहे हैं।अगर 20 तारीख तक पोर्टल नहीं खोला और नुकसान कम दिखाया तो यूनियन प्रधान के आगे मांग रखेगी। पिछले दिनों डुंगरवास साइड में बवाल में और धारूहेड़ा में ओले पड़े थे।
वहां नुकसान सिर्फ 25% दिखाया है। इससे किसानों को बहुत भारी रोष है। हम बार-बार सरकार से प्रशासन से मांग उठा चुके लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। इस मौके पर राजेंद्र सिंह गेरा, ममता यादव, बाबूलाल, पुरुषोत्तम गोकलगढ़, शीशराम, वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे।

















