Haryana Weather News: हरियाणा में ओलावृष्टि से खराब हुई फसलें, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम?

On: March 16, 2025 4:58 PM
Follow Us:

 

Haryana Weather News: हरियाणा में मौसम पिछले दो दिन से खराब है। मौसम में बदलाव के चलते राजस्थान से सटे इलाके हिसार, सिरसा, फतेहादा के अलावा जींद के भी कई गांवों में ओलावृष्टि हुई। बारिश और ओले गिरने से तापमान में भी गिरावट आई है। कुछ जिलों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट आई है।

16 मार्च तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग की ओर से 16 मार्च तक प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई थी। उसके चलते फाग वाले दिन प्रदेश में मौसम में अचानक परिवर्तन हुआ। 4 जिलों में कुछ जगह ओलावृष्टि हुई। इसमें हिसार के मय्यड़ और आसपास के गांव, फतेहाबाद, जींद और सिरसा के डबवाली और बुढ़ाखेड़ा में ओलावृष्टि हुई।

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलें
बारिश और ओलावृष्टि से यमुनानगर, रोहतक, झज्जर, करनाल, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, पलवल में फसलें भी खराब हो गई। अभी सरसों की फसल पक कर तैयार है और कटाई जारी है। वहीं गेहूं की फसल की भी कटाई शुरू होने वाली है।

अधिकतम तापमान में आई कमी
मौसम विभाग के अनुसार 17 मार्च तक बारिश के आसार है। अगले 24 घंटे तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now