Rewari News: धारूहेड़ा के 12 किसानों के खेतों से केवल व फव्वारे नोजल चोरी

On: March 15, 2025 11:45 AM
Follow Us:

Rewari News: धारूह़ेड़ा कस्बे गांव खरखडा चोर बीती रात को 12 किसानों के खेतो से हजारों मीटर केबले व फव्वारा चोरी कर ले गए है। जबकि चार माह पहले इसी गांव से 17 किसानों के खेतो सेे केबल व फव्वारे चोरी हुए थे।

थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में खरखडा के रहने वाले किसान शेर सिंह ने बताया कि चोर उसके खेत से 25 मीटर केबल, कर्ण सिंह खेत से 4 मीटर केबल व 10 फव्वारा नोजल, करतार के खेत से 8 मीटर केबल, सूबे सिंह के खेत से 12 मीटर केबल, विरेद्र के खेत से 10 मीटर केबल, पम्मी जेन के खेत से 13 मीटर केबल चोरी कर ले गए

इसी रात चोर मामराज के खेत से 14 मीटर केबल, राकेश के खेत से 16 मीटर, कुलदीप के खेत से 150 मीटर केबल व 10 फव्वारा नोजल, पृथ्वी के खेत से 10 मीटर केबल, विनोद के खेत से 14 मीटर केबल, नरेंद के खेत से 10 फव्वारा नोजल चोरी कर ले गए। थाना धारूहेड़ा पुलिस ने चोरी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैै।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now