Breaking News: सरकार की बडी पहल: अब चार गुणा सस्ती हुई बजरी, जानिए कैसे

On: March 15, 2025 9:14 AM
Follow Us:
सरकार की बडी पहल: अब चार गुणा सस्ती हुई बजरी, जानिए कैसे

Breaking News: महंगाई के समय में आजकल मकान बनाना आसान नही है। जनता का सस्ता भवन निमार्ण मैटिरियल दिलाने के लिए भजन लाल ने एक नई पहल शुरू की है। Rajasthan सरकार ने भवन निर्माण के लिए बजरी की उपलब्धता को सस्ता और सुगम बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इससे न केवल बजरी की कीमतों में कमी आएगी, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि मनमर्जी से अधिक दरें न ली जाएं।

बनास नदी के किनारे बजरी खनन के लिए 34 हिस्सों में विभाजन कर लीज जारी करने से यह सुनिश्चित होगा कि हर लीज धारक अपनी और नीतियों के अनुसार कार्य करें, जिससे मूल्य निर्धारण में अनुशासन आएगा। यह initiative निर्माण कार्यों को सस्ता बनाने में मदद करेगा, जिससे लोग अपने घर बनाने के लिए आर्थिक रूप से समर्थ बनेंगे।

लीज की नीलामी और निर्धारित दर: खनिज विभाग द्वारा की गई लीज की नीलामी और निर्धारित दर के अनुसार, बजरी की कीमतें 50 रुपए प्रति टन निश्चित की गई हैं। जबकि वर्तमान में लीज धारक प्रति टन 750 रुपए चार्ज कर रहे हैं। इससे साफ प्रतीत होता है कि लोगों को सस्ती बजरी उपलब्ध कराने के लिए एक ठोस व्यवस्था लाई जा रही है।

भविष्य में, जब बाकी लीजों की नीलामी और पर्यावरण अनुमति मिल जाएगी, तो इस योजना का प्रभाव और भी व्यापक होगा। यह कदम राज्य में भवन निर्माण की लागत को कम करने और नागरिकों को आर्थिक रूप से राहत प्रदान करने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

इन की हो चुकी नीलामी: ब​ता दे राजस्थान में फिलहा खनिज विभाग ने 8 लीज की नीलामी की है। इसमें बोरदा, बंथली, जलसीना, डोडावाड़ी व मूंडिया में एक-एक तथा सतवाड़ा में तीन लीज जारी की है। यह प्रत्येक 40 से 100 हैक्टेयर तक की लीज है।

 

यहां होगा खनन: सरकार ने यह भी तय किया है कहां कहां पर खनन किया जाएगा। जिनकी सूची जारी कर दी गई है। बता दे टौंक राजस्थान के देवली क्षेत्र में राजमहल, सतवाड़ा, संथली, दूनी में 11 लीज में बंथली, जलसीना, जलेरी, नोंदपुरा, आमली, टोंक में 11 में पालड़ा, बोरदा, अहमदपुरा, लहन, छान, अरनियानील, अमीनपुरा, आदि पीपलू में 5 लीज शामिल हैं।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now