Haryana News: आलावृष्टि ने रेवाड़ी में मचाई तबाही, होली दहन के लिए बनी परेशानी

On: March 13, 2025 7:13 PM
Follow Us:
आलावृष्टि ने रेवाड़ी में मचाई तबाही, होली दहन के लिए बनी परेशानी

Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी में गुरूवार को ओलावृष्टि ने तबाई मचा दी। गुरूवार को हुई बारिश रेवाड़ी जाटूसाना, बावल व रेवाडी व धारूहेड़ा के 50 से ज्यादा गांवो में तबाई मचा दी है।

धारूहेड़ा क्षेत्र में गुर्जर घटाल, आकेडा महेंश्वरी सहित व आस पास गांवो में गुरूवार शाम तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। ओवा​वृष्टि से सरसों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। कहीं 80 तो कहीं 90 फीसदी फसल नष्ट हो गई। इसको लेकर किसान चिंतित हैं।

बता दे गुरूवार को दोहपर पहले हल्की बारिश हुई। सुबह से हो रही गर्मी के चलते हल्की बारिश से किसानों को राहत​ मिली थी। लेकिन शाम मे हुई ओलावृष्टिा की किसानों की नींद उडा दी है।धारूहेड़ा क्षेत्र में गुर्जर घटाल, आकेडा महेंश्वरी सहित व आस पास गांवो में गुरूवार शाम तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।

 

गुर्जर घटाल के सरपंच प्र​तिनिधि ​ऋषि तोंगड, रणधीर सिंह गढी अलावलपुर, आकेडा से कृष्ण व किसान विरेद्र ने बताया कि गुरूवार को दिन में हुई बारिश से किसान इस बात को लेकर खुश थे कि अब उन्हें गर्मी से राहत मिलेगी।

लेकिन शाम को हुई ओलावृष्टि ने उनकी खुशियों पर पानी फेर दिया। गुरूवार को हुई ओलावृष्टि से सरसों की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। किसानों को ज्यादा नुकसान हुआ है। इस बार उम्मीद थी कि अच्छी फसल होगी और मुनाफा अच्छा होगा, लेकिन ओलावृष्टि ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया दिया है। धुलंडी बाद किसान मुआवजे की मांग को लेकर उपायुक्त से मिलेगें।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now