IIT in Haryana: इस शहर में खुलेगी IIT , सांसद धर्मवीर सिंह के प्रयास लाए रंग

On: March 10, 2025 10:23 PM
Follow Us:

IIT in Haryana: हरियाणा के वासियों के बडी खुशी की खबर है। हरियाणा के के बाढड़ा उपमंडल को आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) की स्थापना की सौगात मिलने वाली है, जो सांसद धर्मवीर सिंह के प्रयासों का परिणाम है। इसके लिए 300 एकड़ भूमि की तलाश की जा रही है, ताकि शीघ्रातिशीघ्र रिपोर्ट तैयार किया जा सके।

जा​री किया लेटर: राज्य तकनीकी महानिदेशक द्वारा दादरी के जिला उपायुक्त को संबंधित पत्र जारी किया गया है, जिसमें बाढड़ा तहसीलदार को जमीन अधिग्रहण के साथ-साथ अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

सांसद धर्मवीर सिंह ने आईआईटी की स्थापना की मांग की थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने इस क्षेत्र में इसका निर्माण करने का निर्णय लिया है। बाढड़ा, दादरी और लोहारू के क्षेत्रों में औद्योगिक विकास की संभावनाएं बढ़ गई हैं, विशेषकर जब कोटपूतली से चंडीगढ़ तक 152 डी जैसे राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया गया है।

इसके अतिरिक्त, बाढड़ा, दादरी और लोहारू को सीधे दिल्ली से जोड़ने के लिए फरुखनगर से लोहारू रेलवे लाइन पर सर्वे का काम आरंभ हो चुका है। यदि बाढड़ा उपमंडल में आईआईटी स्थापित होती है, तो इससे आसपास के क्षेत्रों का विकास तेज गति से होगा।

उच्च शिक्षा के बढेगे अवसर: आईआईटी के खुलने से यहां के युवाओं को उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे, खासकर इंजीनियरिंग और औद्योगिकी के क्षेत्र में। इस संस्थान की स्थापना से बाढड़ा को एक नई पहचान मिलेगी, और यह शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी विकास की नई राह खोलेगा।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now