Haryana: हरियाणा के राज्यपाल ने कहा कि पूरे देश में सडकों व रेलवे लाईन का जाल बिछाया जा रहा है। रिठाला से कुंडली मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण में तेजी का ऐलान करते हुए राज्यपाल ने बताया कि 6230 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस कॉरिडोर की लंबाई 26 km होगी जबकि 21 स्टेशन बनाए जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस परियोजना का शिलान्यास कर चुके हैं। इसी प्रकार पलवल के पृथला से सोनीपत तक 5618 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना का कार्य भी तेजी से चल रहा है।
बढेगी बसों की संख्या: राज्यपाल ने बताया कि अभी तक सरकार के बेड़े में 4000 बसें है, इन्हें बढ़ाकर 5300 तक पहुंचाया जाएगा। दिल्ली-NCR क्षेत्र में लंबी दूरी के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलाए जाने पर जोर देते हुए राज्यपाल ने कहा कि गुरुग्राम और फरीदाबाद में सिटी बस सेवा का प्रयोग के बाद यमुनानगर, पानीपत, करनाल और पंचकूला में सिटी बस सेवा शुरु की जा चुकी है।
विधानसभा में रोडमेप किया पेश: इस मौके पर राज्यपाल शुक्रवार को शुरु हुए 15वीं विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सदन में अभिभाषण दे रहे थे। अभिभाषण के माध्यम से राज्यपाल ने सैनी सरकार के अब तक कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनवाई और विभिन्न क्षेत्रों में सरकार का रोडमैप भी पेश किया।
बहुत जल्द इसका प्रदेश के अन्य शहरों में विस्तार किया जाएगा। हरियाणा के राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तह 1068 करोड़ रुपये की लागत से 2447 KM लंबी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। 49KM लंबी सड़कों का निर्माण जारी है।
















