Bank Holiday: मार्च में कई छुट्टियां, जल्द निपटा लें जरूरी बैंकिंग काम, देखें पूरी लिस्ट

On: March 6, 2025 5:11 PM
Follow Us:
Bank Holiday

Bank Holiday: मार्च 2025 की शुरुआत हो चुकी है और यह महीना बैंक कर्मचारियों और छात्रों के लिए काफी खास रहने वाला है। इस महीने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय अवकाश, दूसरे और चौथे शनिवार तथा रविवार की छुट्टियों को मिलाकर कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे।

अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले ही छुट्टियों की लिस्ट देखकर प्लानिंग कर लें। मार्च में होली, रमजान, शब-ए-कद्र, और ईद-उल-फितर जैसे बड़े त्योहारों के चलते बैंक कई दिन बंद रहेंगे।

मार्च 2025 में बैंक कब-कब रहेंगे बंद?

  1.  2 मार्च, रविवार – साप्ताहिक अवकाश (सभी राज्यों में बैंक बंद)
  2. 7 मार्च, शुक्रवारचपचार कुट (मिजोरम)
  3. 8 मार्च, शनिवार – दूसरा शनिवार (सभी राज्यों में बैंक बंद)
  4. 9 मार्च, रविवार – साप्ताहिक अवकाश (सभी राज्यों में बैंक बंद)
  5. 13 मार्च, गुरुवारहोलिका दहन, अट्टुकल पोंगल (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, केरल सहित कई शहरों में बैंक बंद)
  6. 14 मार्च, शुक्रवारहोली (अधिकांश राज्यों में बैंक बंद, अपवाद: त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल, नागालैंड)
  7. 15 मार्च, शनिवारहोलिका दहन/याोसांग दूसरा दिन (अगरतला, भुवनेश्वर, इम्फाल, पटना)
  8. 16 मार्च, रविवार – साप्ताहिक अवकाश (सभी राज्यों में बैंक बंद)
  9. 22 मार्च, शनिवारबिहार दिवस (दूसरा शनिवार, पूरे देश में बैंक बंद)
  10. 23 मार्च, रविवार – साप्ताहिक अवकाश (सभी राज्यों में बैंक बंद)
  11. 27 मार्च, गुरुवारशब-ए-कद्र (जम्मू, श्रीनगर)
  12. 28 मार्च, शुक्रवारजमात-उल-विदा (जम्मू, कश्मीर)
  13. 30 मार्च, रविवार – साप्ताहिक अवकाश (सभी राज्यों में बैंक बंद)
  14. 31 मार्च, सोमवाररमजान ईद (ईद-उल-फितर) (सभी राज्यों में बैंक बंद, केवल मिजोरम और हिमाचल प्रदेश में बैंक खुले रहेंगे)

क्यों जरूरी है पहले से बैंकिंग काम निपटाना?

मार्च में बैंक कई दिन बंद रहने के कारण बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है। अगर आपको चेक क्लियरेंस, बैंक ड्राफ्ट, नकद निकासी या अन्य बैंकिंग सेवाओं से जुड़े काम करने हैं, तो इन्हें समय पर निपटा लें।

  • ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करें – नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग से अधिकांश काम घर बैठे निपटाए जा सकते हैं।
  • एटीएम से नकद निकालें – लंबी छुट्टियों के दौरान कैश की दिक्कत हो सकती है, इसलिए पहले से जरूरी कैश निकाल लें।
  • NEFT/RTGS का ध्यान रखें – बैंक बंद होने की स्थिति में फंड ट्रांसफर सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

मार्च 2025 में बैंक कुल 14 दिन बंदहने वाले हैं, इसलिए यदि आपके पास कोई जरूरी बैंकिंग काम है, तो अवकाश से पहले ही उसे निपटा लें। खासकर होली, रमजान और ईद-उल-फितर के कारण लंबी छुट्टियां पड़ रही हैं, जिससे बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now