मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Coriander Price Fall: किसानों को भारी नुकसान, घनिया की नहीं निकल पा रही लागत

On: March 6, 2025 10:30 AM
Follow Us:
Coriander Price Fall

Coriander Price Fall: धनिया (Coriander) की खेती करने वाले किसानों के लिए इस बार की फसल निराशाजनक साबित हो रही है। फरीदाबाद जिले के सहूपुरा गांव के किसानों ने बड़ी उम्मीदों के साथ धनिया की खेती की थी, लेकिन अब वे आर्थिक नुकसान से जूझ रहे हैं। बाजार में धनिया की कीमतों में भारी गिरावट आने से किसानों को लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है।

किसानों की मेहनत बेकार!

गांव के किसान बसंत का कहना है कि उन्होंने तीन किलो धनिया की फसल लगाई थी। Coriander (धनिया) की बुआई सितंबर से अप्रैल के बीच होती है और यह फसल जल्दी तैयार हो जाती है। महज सवा महीने से डेढ़ महीने के भीतर यह खेतों में लहलहाने लगती है। लेकिन इस बार बाजार में भाव बहुत गिर गया है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें  Bank Holiday: उपभोक्ताओंं के लिए जरूरी न्यूज, इस महीने इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

बसंत ने बताया कि एक बीघा खेत में करीब 5 से 6 किलो बीज की जरूरत होती है, जिसे वे बल्लभगढ़ से खरीदते हैं। जब फसल तैयार होती है तो एक बीघा में लगभग 2000 गड्डियां धनिया की होती हैं। अगर बाजार में प्रति सौ गड्डी का रेट 250 से 300 रुपये मिले तो किसानों को अच्छा मुनाफा होता है, लेकिन इस बार कीमतें 100 से 150 रुपये प्रति सौ गड्डी के बीच सिमट गई हैं। इससे किसानों को लाखों का नुकसान हो रहा है।

यह भी पढ़ें  Rewari: महेश्वरी से पीजी कर्मचारी लापता

धनिया की खेती में मेहनत और देखभाल जरूरी

Coriander (धनिया) की खेती में कड़ी मेहनत लगती है। खेत की 4 से 5 बार जुताई करनी पड़ती है और सर्दियों में 2 से 3 बार सिंचाई करनी पड़ती है। इसके अलावा, धनिया की फसल को कीटों से बचाने के लिए कीटनाशकों का उपयोग भी करना पड़ता है। किसान “पांडा” नामक दवाई का छिड़काव करते हैं, जिसमें 25 लीटर पानी की टंकी में 80 से 100 ग्राम दवाई मिलाई जाती है। इसके बावजूद, बाजार में उचित दाम न मिलने से उनकी मेहनत बेकार जाती दिख रही है।

यह भी पढ़ें  Haryana: महाराणा प्रताप पुण्यतिथि पर रेवाड़ी में प्रतिभा सम्मान समारोह 19 को

बाजार मंदी से किसान परेशान, भविष्य में बेहतर दाम की उम्मीद

मौजूदा समय में बाजार की मंदी से किसान चिंतित हैं। वे दिन-रात मेहनत करके धनिया की खेती कर रहे हैं, लेकिन वर्तमान कीमतों पर उन्हें सिर्फ घाटा हो रहा है। किसानों का कहना है कि यदि बाजार में धनिया के भाव नहीं बढ़े, तो उनकी आर्थिक स्थिति और कमजोर हो जाएगी।

हालांकि, किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में धनिया के दाम सुधर सकते हैं। वे आशा कर रहे हैं कि बाजार में तेजी आएगी और उन्हें उनकी मेहनत का सही फल मिलेगा।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now