Rewari Bar Association Elections: प्रधान पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला, सोशल मीडिया पर झोकी ताकत

On: February 22, 2025 3:01 PM
Follow Us:

Rewari Bar Association Elections : रेवाड़ी बार एसोसिएशन के चुनाव 28 फरवरी को है। इस बार 5 पदों के लिए 15 प्रत्यार्शी मैदान में हैं सबसे ज्यादा प्रत्यार्शी प्रधान पद के लिए हैंR\से जुड़े अधिवक्ताओं के बीच न केवल प्रतिष्ठा की लड़ाई है, बल्कि पेशेवर नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता की परीक्षा भी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन से उम्मीदवार अधिवक्ताओं का विश्वास जीतकर इस महत्वपूर्ण पदों पर काबिज होते हैं।

रेवाड़ी बार एसोसिएशन चुनाव: प्रधान पद के लिए पांच ने ठोकी ताल
रेवाड़ी बार एसोसिएशन चुनाव: प्रधान पद के लिए पांच ने ठोकी ताल

यहां उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधान शमशेर यादव की बार सदस्यता जिला बार एसोसिएशन ने निरस्त कर दी थी। जिसके खिलाफ बार कौंसिल पंजाब एवं हरियाणा ने भी अपने आदेश में सदस्यता निरस्ती पर मोहर लगा दी थी। Rewari Bar Association Elections

लेकिन बार काउंसिल आफ इंडिया के आदेश के अनुसार शमशेर यादव की सदस्यता निरस्त करने के आदेश पर रोक लगाते हुए उन्हें चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने के आदेश दे दिए गए। इतना ही नहीं शमशेर यादव ने अपने दल बल के साथ अपना नामांकन किया।

जानिए किस पद के कौन कौन है कतार में

  • प्रधान : गजराज सिंह, हुकम चंद, शमशेर यादव, सुजान सिंह, विश्वामित्र यादव
  • उप प्रधान : सत्यपाल, सुमन यादव, विजय सिंह यादव
  • सचिव : मनोज कुमार, रमेश कुमार
  • सह सचिव : सुखराम
  • कोषाध्यक्ष : मोनू कुमार, सपना कुमारी चिराग शर्मा व रोहित यादव

निर्वाचन टीम के अधिकारियों ने नामांकन पत्र की छंटनी के बाद सभी नामांकन पत्रों को सही स्वीकार करते हुए अंतिम सूची जारी की। इसमें सभी पदों के लिए 15 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन भरे हैं।  28 फरवरी 2025 को जिला बार एसोसिएशन कार्यालय में सुबह 8 से 4 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी।

निर्वाचन टीम के चुनाव अधिकारी सतीश डागर, अश्विनी कुमार तिवारी, चरण सिंह, चंदन सिंह यादव, शमशेर सिंह यादव तथा नरेश कुमार यादव ने बताया कि बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार प्रधान पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में डटे हैं। इस बार 1876 मतदाता पांच पद के लिए अपने प्रत्याशियों का चुनाव करेंगे।Rewari Bar Association Elections

 

बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा ने इस चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी चैंबर या कोर्ट परिसर की दीवारों पर पोस्टर, फ्लेक्स या प्रचार सामग्री लगाने पर प्रतिबंध रहेगा।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now