Haryana: हरियाणा में साइबर ठगी का खेल खत्म् नहीं हो रहा है। एक बार फिर ठगों ने रेवाड़ी में एक कर्मचारी को शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 13 लाख रुपये ठग लिए। जब उसके ठगी का अहसास हुआ जब वह उसका खाता साफ हो चुका था।
जानिए क्या है मामला: बता दे जिला रेवाड़ी के गांव गांव रामगढ़ निवासी गजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह इफको के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उनका टेलीग्राम पर एक ग्रप ज्वाईन किया। ग्रुप के एडमीन ने उसे शेयर ट्रेडिंग के लिए एक महिला का मोबाइल नंबर दिया ओर बताया कि वह ग्रुप में ट्रेडिंग टिप्स देती हैं।
जब उन्होंने महिला से बात की तो उसने उनको ग्रुप में जोड लिया। इसके बाद ठग से रोजाना टॉस्क देकर शेयर ट्रेडिंग कराते रहे और उसके अपने खाते में पैसे लेते रहे । शातिरो ने कहा कि जिस दिन मार्केट ओपन होगा उस दिन शेयर के रेट डबल हो जाएंगे। आपको सारा पैसा दे दिया जाएगा।
फिर उसे रोजना आईपीओ खरीदने की कहते रहे और अपनी मर्जी से आईपीओ अलॉट कर देते। आरोपी उसे मुनाफा दिखाने के लिए उसकी कीमत अधिक दशार्ते थे। ठगों ने उसके पास एक बार 12 लाख 60 हजार व दूसरी बार 40 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए।
पैसे वापिस मांगे तो नंबर किया ब्लॉक : जब उसने अपने पैसे उनसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे ब्लॉक कर दिए। ठगो ने पैसे वापिस करते लिए शर्त रखी की पहले आपके 5 लाख 62 हजार रुपये और जमा कराने पर उसके बाद ही आपको साले वापस मिलेंगे।
जब उसके पैसे नहीं मिले तो उसे ठगी का पता चला। उसने सारी डिटेल्स के साथ पुलिस को सूचना दी ।पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
















