Rewari: जौनावास विद्यु​त निगम में खुला दरबार आज

On: January 16, 2025 7:00 AM
Follow Us:

Rewari: बिजली निगग धारूहेड़ा की ओर निगम कार्यालय जोनावास में 16 जनवरी यानि गुरूवार को व धारूहेड़ा में 17 जनवरी यानि शुक्रवार को खुला दरबार लगाया जाएगा।इस दरबार में केवल जौनावास निगम से जुडे गांवों के उपभोक्ता ही आए।

निगम के एसडीओ आशिश मित्तल ने बताया कि इस मौके पर बिलिंग, वोल्टेज, मीटरिंग से सम्बंधित शिकायतें, कनैक्शन काटने और जोड़ने बिजली आपूर्ति में बाधाएं, कार्यकुशलता, सुरक्षा, विश्वसनीयता में कमी और हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के आदेशों की अवहेलना आदि समस्याएं का मौके पर समाधान किया जाएगा।

निगम की ओर से मुनादी भी करवाई गई ताकि लोग दरबार में आए तथा उनकी समस्याओं का मौके पर निपटारा किया जा सके। खुले दरबार में धारूहेड़ा के एक्सईन धमेंद्र रूहिल, नगरपालिका धारूहेड़ा के चेयरमैन कंवर सिंह यादव, सीटी 2 रेवाड़ी के एसडीओ व लेखाकार मौजूद रहेंगे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now