Haryana News: गुरूग्राम में मर्डर का आरोपी रेवाड़ी में अवैध हथियार के साथ दबोचा

On: January 13, 2025 6:11 PM
Follow Us:

आरोपी के कब्जे से 1 अवैध पिस्टल व 2 जिन्दा रोंद किए बरामद

Haryana News : सीआईए कोसली पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव बालधन खुर्द निवासी राकेश उर्फ डंफर के रूप में हुई है। आरोपी पर रेवाड़ी, जाटूसाना व भोंडसी गुरुग्राम में हत्या, हत्या के प्रयास व मारपीट के मामले दर्ज है।

बता दे कि 12 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि राकेश उर्फ डंफर निवासी गांव बालधन खुर्द जो अपराधी किस्म का व्यक्ति है। जिसके पास अवैध हथियार है। जो वह अभी गुडियानी रोड पर सूरज स्कूल के नजदीक एक होटल के सामने स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठा हुआ है।

टीम जब वहां पहुंची तो आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग नहीं सका। पुलिस द्वारा आरोपी की गाड़ी की तलाशी लेने पर एक अवैध पिस्टल व दो जिन्दा रोंद बरामद हुए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी राकेश उर्फ डंफर को गिरफ्तार कर लिया है। Haryana News

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस ने बताया कि राकेश उर्फ डंफर के खिलाफ पहले भी थाना सदर रेवाड़ी, जाटूसाना व भोंडसी गुरुग्राम में हत्या, हत्या के प्रयास व मारपीट के 4 मामले दर्ज है।Haryana News

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now