मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत ने किया एग्रो फार्म Dharuhera का भ्रमण

On: January 13, 2025 5:19 PM
Follow Us:

Haryana : कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत ने अपनी पत्नी डॉ. आभा के साथ एग्रो फार्म धारूहेड़ा का निरीक्षण किया। फार्म पर विभाग के डायरेक्टर संजय यादव, कृषि रत्न अवार्डी किसान यशपाल खोला ने उनका स्वागत किया।

किसान क्लब रेवाड़ी के प्रधान कृषि रत्न अवार्डी किसान यशपाल खोला ने फार्म में हो रही प्राकृतिक खेती की तकनीक बताई। प्राकृतिक उत्पाद की मार्केटिंग के बारे में बताया।

धारूहेड़ा: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत ने अपनी पत्नी डॉ. आभा के साथ एग्रो फार्म धारूहेड़ा का निरीक्षण किया।
धारूहेड़ा: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत ने अपनी पत्नी डॉ. आभा के साथ एग्रो फार्म धारूहेड़ा का निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि हम क्षेत्र में किसानों को गुरुकुल कुरुक्षेत्र व कृषि महाविद्यालय बावल और अन्य कृषि संस्थानों के सहयोग से प्राकृतिक कृषि पद्धति से काम करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।Haryana

यह भी पढ़ें  पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल: रैप जैसे संगीन अपराध के बाजवूद आखिर नहीं मांगा आरोपियों को रिमांड

जिला बागवानी अधिकारी मनदीप यादव ने क्षेत्र के किसानों, फार्म व क्लब की विभिन्न कृषि सम्बन्धी प्रक्रियाओं के बारे जानकारी दी।

डॉ. साकेत ने कहा कि आपके द्वारा धरातल पर किये जा रहे सार्थक प्रयास प्रदेश व देश के बड़े प्लेटफार्म पर चर्चा के विषय बने हुए है। किसानों से आह्वान किया कि किसान फसल विविधीकरण को अपनाएं। परंपरागत खेती की बजाय विविधीकरण से किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। साथ ही, किसान मोटे अनाज के उत्पादन को भी बढ़ावा दें।

यह भी पढ़ें  Haryana: कमल खिला दो, हम हरियाणा को दुनिया में चमका देंगे : नीतिन गडकरी

इस मौके एचडीओ डॉ. रूपसिंह, क्लब मार्गदर्शन कमेटी सदस्य मास्टर बीर सिंह, धारुहेड़ा ब्लॉक उपाध्यक्ष धीरज कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, एग्री स्टूडेंट शुभम यादव, नितेश व धारुहेड़ा एग्रो फार्म की पूरी टीम मौजूद रही।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now