HARYANA: तीन साल से चल रहा था धारूहेड़ा में ये “बडा खेल”

On: January 8, 2025 6:52 AM
Follow Us:

सोनीपत स्वास्थ्य विभाग टीम ने मंगलवार को की छापेमारी, दो आरोपी काबू
HARYANA:  हरियाणा के जिले के रेवाड़ी के कस्बा धारूहेड़ा पिछले तीन सालो से गर्भपात को खेल चल रहा था। लिंग जांच करवाने के लिए व गर्भपात के नाम मोटी राशि वसूली जा रही थी।

 

हरियाणा सरकार की ओर से गर्भपात पर रोक लगाने के बावजूद गर्भपात​ गिरोह कम नहीं हो रहे है। सबसे अहम बात यह हरियाण में गर्भपात करवाने गिरोह का मास्टर माइंड डा रोहित धारूहेडा में बास रोड पर अस्पताल से ये खेल रच रहा था।

Rewari  प्रशासन को खबर नहीं: रेवाड़ी के धारूहेड़ा में इतने बडे स्तर पर गर्भपात करवाया जा रहा है इतना ही नहीं भू्ण जांच भी की जा रही है लेकिन रेवाड़ी स्वास्थ्य विभाग को कानो कान खबर नहीं है। हालांकि सोनीपत टीम ने इस गिरोह का पर्दाफास किया है। उसके बाद यहां पर छापेमारी की गई है।

सोनीपत टीम ने मंगलवार को धारूहेड़ा मे की छापेमारी, दो आरोपी काबू
सोनीपत टीम ने मंगलवार को धारूहेड़ा मे की छापेमारी, दो आरोपी काबू

Master Mind  फरार: पीएनडीटी के जिला नोडल अधिकारी सुमित कौशिक ने बताया कि सिविल सर्जन सोनीपत डॉ जयंत आहूजा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में धारूहेड़ा में छापेमारी अभियान चलाया गया। टीम ने इस गिरोह से जुडे दो लोगो को काबू किया है जबकि मास्टरमाइंड डॉ. रोहित धारीवाल मौके से फरार हो गया।

बता दे स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी धारूहेड़ा में एक प्राईवेट अस्पताल में अवैध गर्भपात करवाया जाता है। विभाग को पता चला कि धारूहेड़ा की टीम कथित तौर पर अवैध गर्भपात के कारोबार में शामिल है।

मामला दर्ज: सभी आरोपियों के खिलाफ एमटीपी एक्ट व आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने के लिए थाना धारूहेड़ा में शिकायत दी गई है। टीम की शिकायत पर थारूहेडा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एमटीपी और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now