मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: महाराणा प्रताप पुण्यतिथि पर रेवाड़ी में प्रतिभा सम्मान समारोह 19 को

On: January 7, 2025 8:30 PM
Follow Us:

हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा होंगे मुख्य अतिथि
Haryana: वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 428वीं पुण्यतिथि पर रविवार 19 जनवरी को प्रातः 11 बजे बाल भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा । इस मौके पर समाज के प्रतिभावन बच्चो को सम्मानित किया जाएगा।

महाराणा प्रताप जयंती समिति के तत्वाधान में सर्व समाज की भागीदारी से आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री हरियाणा सरकार श्याम सिंह राणा होंगे। स्थानीय विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के साथ असंध विधायक योगेंद्र सिंह राणा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे ।

यह भी पढ़ें  हरियाणवी लघु फिल्म ‘नई पहल’ का प्रीमियम लांच; जानिए क्या है खासियत

महाराणा प्रताप पुण्यतिथि पर रेवाड़ी में प्रतिभा सम्मान समारोह 19 को

समिति के अध्यक्ष राव नरेश चौहान राष्ट्रपूत ,महासचिव गजराज सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष आनंगपाल सिंह चौहान ने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि हर वर्ष की भांति महाराणा प्रताप चौक पर उस दिन प्रातः 9 बजे एक वैदिक हवन यज्ञ के माध्यम युग पुरुष को श्रद्धांजलि भी अर्पित की जाएगी ।

महाराणा के जीवन दर्शन अनुरूप इस अवसर पर स्वच्छता ,स्वाभिमान, स्वावलंबी, स्वदेशी, शूरवीरता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को समिति की तरफ से सम्मानित किया जाएगा ।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now