Namo Bharat Train की नोएडा व मेरठ में एंट्री, जानिए कितना लगेगा किराया

On: January 6, 2025 8:59 PM
Follow Us:

Namo Bharat Train : जिस दिन का लाखों लोगों को इतंजार था, वह दिन आखिरकार आ ही गया। अब मेरठ के लोग दिल्ली और नोएडा में काम करने के लिए किराए पर रहने के बजाय आसानी से अपने घर से काम पर जा सकेंगे।

मोदी ने दिया तोहफा: पीएम नरेंद्र मोदी ने रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के आनंद विहार और न्यू अशोक नगर स्टेशनों का उद्घाटन किया। इस परियोजना के साथ ही अब यात्रियों को 40 मिनट में दिल्ली से मेरठ पहुंच सकेगें।
आइए जानते है इस नए रूट में ट्रेन के किराए, रूट, टाइमिंग और कहां से खरीद सकते है टिकटे।

जानिए Namo Bharat Train की खूबिया: बता दे कि Namo Bharat Trainयात्रियों को आधुनिक और आरामदायक सुविधाओं से लैस है। इसमें बुजुर्ग, महिला और दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित सीटें उपलब्ध है। इतना ही नहीं महिला कोच, व्हीलचेयर, स्ट्रेचर, प्रीमियम और स्टैंडर्ड कोच, एक अटेंडेंट की सहायता और हाई-स्पीड यात्रा की यात्रा की सुविधा है।

NAMO BHARAT TRAIN

 

Namo Bharat Train कहां और कैसे खरीदें टिकट:
नमो भारत ट्रेन से सफर करने वाले यात्री नीचे दिए गए चार तरीकों को ट्रेन का टिकट खरीद सकते है-

काउंटर (नकद/यूपीआई)
वेंडिंग मशीन
एनसीएमसी कार्ड
आरआरटीएस कनेक्ट ऐप

जानिए Namo Bharat Train  दूसरी ट्रेनो से क्यों है अलग

आरक्षित कोच: महिलाओं के लिए अलग कोच.
विशेष सीटें: बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए आरक्षित स्थान.
सुविधाएं: स्ट्रेचर, व्हीलचेयर और ऑनबोर्ड अटेंडेंट.
क्लास: स्टैंडर्ड और प्रीमियम कैटेगरी.

Namo Bharat Train जानिए मेरठ तक कितना लगेगा किराया: बता दे कि दिल्ली से मेरठ तक नमो भारत ट्रेन में सफर के लिए किराया स्टैंडर्ड क्लास में ₹130 और प्रीमियम क्लास में ₹195 है। इससे अहम बात है इतने कम किरायें में यह यात्रा 40 मिनट में पूरी होगी।

बता दे कि एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आनंद विहार और न्यू अशोक नगर स्टेशनों से ट्रेन संचालन को हरी झंडी दिखाई। जिसका लोगो को काफी दिनों से इंतजार था।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now