Haryana News: मत्स्य पालन मंंत्री श्याम सिंह राणा ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों से केंद्र और हरियाणा सरकार प्रायोजित योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने के लिए बल दिया। इस मौके पर लोगो को रणनीति बनाने और लोगों को मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता फलाने के निर्देश दिए।
मत्स्य पालन मंंत्री श्याम सिंह राणा ने बैठक में कहा कि हरियाणा सरकार हर वर्ग के हित में लगातार काम कर रही है। कहा कि सरकार भविष्य में मत्स्य पालन पर ओर ज्यादा फोकस करेगी। इसी को लेकर हरियाणा सरकार मछली पालन की योजनाओं को लाभ पात्रों को प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए प्रयासरत है।Haryana News

आय बढेगी, मिलेगा फायदा: बता दे खेती के साथ मछली पालन के क्षेत्र में नवाचार और किसान हित योजनाओं के लागू होने से किसानों को काफी लाभ मिलेगा। इससे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक समृद्धि भी होगी।Haryana News
श्याम सिंह राणा द्वारा अधिकारियों को मछली पालकों के डाटा को डिजिटलीकरण करने पर भी बल दिया। इसके कार्य के लिए अलग से बजट तैयार करने की योजना तैयार की गई है।
लगाए जाएगे नये संयंत्र: मत्स्य पालन मंंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि हरियाणा में फिश फीड उत्पादन बढ़ाने के लिए नये संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने झींगा मछली के फायदे बताते हुए कहा कि अधिकारियो को किसानों को इस मछली के उत्पादन के लिए प्रेरित करना चाहिए। ताकि ज्यादा से ज्यादा संयंत्र लगाए जा सके।Haryana News
संयंत्र लगाने से मछली का उत्पादन होगा, वहीं इसके साथ किसनो की इनकम का एक अलग जरिया बन सकेगा। कर्मचारियों से कहा वे झींगा मछली को पालने के लिए दी जाने वाली स्कीम और सब्सिडी के बारे में लोग को जागरूक करे। इस दौरान अधिकारियों की ओर से आश्वासन दिया गया कि इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक करेंगें।Haryana News















