Haryana: झुग्गी–झोपड़ियों में पहुंचे डॉग स्क्वायड व कमांडो, जानिए क्यों ?

On: January 3, 2025 2:54 PM
Follow Us:

Haryana:  सुबह सुबह जैसे ही झुग्गी–झोपड़ियों में डॉग स्क्वायड व कमांडो पहुचे तो लोग चौक गए। लोग सोच रहे थे लगता है झुग्गी–झोपड़ियों में अपराधी रूका होगा। लेकिन ऐसा नहीं था।

जिला रेवाड़ी के थाना कसौला पुलिस, डॉग स्क्वायड व कमांडो के जवानों ने संयुक्त रूप शुक्रवार को सुबह के समय थाना क्षेत्र के बनीपुर चौक व कसौला चौक पर विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने यहां पर जाकर झुग्गी–झोपड़ियों और संदिग्ध स्थानों की जांच की।Haryana

श्रमिकों से की पूछताछ: इस मौके पर पुलिस टीम ने वहा पर रह रहे बाहरी श्रमिकों की भी जानकारी ली तथा उनके पहचान पत्र भी जांचे। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों के कागजातों की भी जांच की। Haryana

कसौला पुलिस, डॉग स्क्वायड व कमांडो के जवानों ने संयुक्त रूप शुक्रवार को सुबह के समय थाना क्षेत्र के बनीपुर चौक व  कसौला चौक पर विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया।
कसौला पुलिस, डॉग स्क्वायड व कमांडो के जवानों ने संयुक्त रूप शुक्रवार को सुबह के समय थाना क्षेत्र के बनीपुर चौक व कसौला चौक पर विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया।

थाना कसौला प्रबंधक निरीक्षक शिव दर्शन ने बताया कि पुलिस की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को काबू करने के लिए यह सर्च अभियान चलाया गया।Haryana

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ मयंक गुप्ता के दिशा–निर्देश पर पुलिस की टीमें सर्च अभियान चलाकर संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही है। शुक्रवार सुबह जिला पुलिस द्वारा गठित थाना कसौला पुलिस, डॉग स्क्वायड व कमांडो के जवानों ने कसौला थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर काम्बिंग सर्च अभियान चलाया।Haryana

इस दौरान पुलिस को किसी प्रकार की आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जिला में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

 

112 पर दे सूचना: पुलिस अधीक्षक डॉ मयंक गुप्ता ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई नशीला पदार्थ बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें, पुलिस तुरंत एक्शन लेगी। उन्होंने कहा कि यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक तत्व संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।Haryana

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now