Weather Alert Haryana: ठंड का ट्रिपल अटैक , जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

On: January 3, 2025 7:16 AM
Follow Us:

Weather Alert Haryana:  पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी ठंड में बढने लगी है। शुक्रवार का ठंड के साथ भयंकर कोेहरा छाया रहा। कोहरे के चलते हाईवे पर वहन रेंगते नजर आए। दृश्यता सिर्फ 30 मीटर होने से वाहन रेंगतें नजर आए। ठंड का ट्रिपल अटैक कोल्ड वेव, कोहरा और कोल्ड दिवस एक साथ दिखाई दे रहे है।

 

बता दे मौसम विभाग ने पहल ही अलर्ट कर दिया था कि जनवरी के पूरे माह में ठंड रहेगी। पहले पखवाड़े में जहां ठंड का कहर देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं दूसरे पखवाड़े में बूंदाबांदी और तेज हवा के साथ कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की आशंका है। Weather Alert Haryana

पूरे हरियाणा में दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। ठंड का ट्रिपल अटैक कोल्ड वेव, कोहरा और कोल्ड दिवस देखने को मिल रहा है। यानि ठंड का प्रचंड रूप शुरू हो गया है।

COLD

मौसम विभाग बताया कि पश्चिमी मौसम प्रणालियों के चलते बीच-बीच में मौसम में बदलाव होगा इतना ही नही तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा। बता दे पिछले एक सप्ताह से बर्फीली हवा से मैदानी क्षेत्र में ठंड का कहर बना हुआ है। मौसम विभाग ने भी संपूर्ण इलाके पर 5 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

तापमान गिरा: हरियाणा में सभी शहरो पिछले तीन से तापमान काफी गिरा हुआ है। में गुरूवार को हरियाणा में ओसतन अधिकतम तापमान 15.0 और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को सुबह सुबह कोहरे का सितम छाया हुआ है।

छाया कोहरा: सर्द हवा के चलते शुक्रवार को 10 बजे तक कोहरा छाया रहा जिससे लोग गलनभरी ठंड से परेशान रहे। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव सेंकते नजर आए।

नारनौल राजकीय महाविद्यालय के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि जनवरी महीने में भी कड़ाके की हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सिलसिला जारी रहेगा। इतना ही नहीं 4 से 6 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now