मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: हरियाणा में भर्ती होगें इतने चिकित्सक, स्वास्थ्य सेवाओं होगी बेहतर: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव

On: November 26, 2024 8:44 AM
Follow Us:

Haryana:  स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने एक बडा फैसला लिया है। हरियाण में 777 पदों पर डाक्टर व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की ओर से नर्सिंग स्टाफ, एंबुलेंस ड्राइवर, गायनोलाजिस्ट सहित करीब एक हजार पदों पर भर्ती की जाएगी।

 

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए काम शुरू हो गया है। कई सालों से डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी से जूझ रहे अस्पतालों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। Haryana

यह भी पढ़ें  रेल यातायात इन दिन रहेगा प्रभावित, फुलेरा-रेवाड़ी रेलगाड़ी भी रहेगी रद्द... जानिए शेड्यूल

 

रुकी हुईं भर्तियां जल्दी होगी पूरी: बता दे कि विधानसभा चुनाव के कारण हरियाणा मेंं डाक्टरों की भर्तियां रुकी हुई थी, उन्हें अब पूरा किया जाएगा। इनके के लिए प्रकिया शुरू कर दी है।Haryana

DOCTOR

स्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुधार: नए पदोंं पर भर्तियों के बाद हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया कि इतना ही नहीं प्रसूति एवं स्त्री रोग वार्डों को हाईटेक करने पर भी बजट का 10 प्रतिशत हिस्सा खर्च किया जाएगा।Haryana

यह भी पढ़ें  Rewari News: NH 48 पर कांवडिए की बिगडी तबीयत, अस्पताल में मौत

जानिए कितने पदो पर होगी भर्ती: बता दे हरियाणा मे काफी पद रिक्त् पडे हुए है। हरियाणा सरकार ने 31 दिसंबर तक 777 पदों पर डाक्टरों की भर्ती करने का लक्ष्य रखा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की ओर से नर्सिंग स्टाफ, एंबुलेंस ड्राइवर, गायनोलाजिस्ट सहित करीब एक हजार पदों पर भर्ती की जाएगी।Haryana

एक दिसंबर को होगी परीक्षा: बता दे कि नए चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती के लिए पंडित भगवत दयाल शर्मा चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा एक दिसंबर को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। विधानसभा के चुनावो के चलते ये भर्तियां रूकी हुई थी।Haryana

यह भी पढ़ें  Haryana : हरियाणा में इन छात्रों को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये, जानिए आवेदन प्रक्रिया 

 

हरियाणा में बनाए जाएंगे स्वास्थ्य केंद्र: हरियाणा में नए 718 उप स्वास्थ्य केंद्र, 82 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 25 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे ।स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार करने ये केंद्र सहयोगी होंगे। इतना ही नहीं मरीजों की सुविधा और बेहतर इलाज के लिए अस्पतालों में कमियों को ठीक करवाया जाएगा।Haryana

 

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now