स्वास्थ्य विभाग की मिली भगत की आंशका, महिला चिकित्सक गिरफ्तार
Haryana News: हरियाणा मुख्यमंत्री की फ्लाइंग टीम से हरियाणा के दादरी शहर में बिना लाइसेंस के चल रहे अस्पताल का भंडाफोड किया है। टीम द्वारा महिला चिकित्सक को काबू करते, अन्य दस्तावेज जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम के छापामार कार्रवाई से शहर में हंडकंप मच गया।
मोटी मंथली का खेल: सरेआम शहर में अस्पताल खोल दिया गया। क्या स्वास्थ्य विभाग की टीम को नही पता कि यहां पर असपताल चल रहा है। साफ जाहिर है कहीं न कहीं स्वास्थ्य विभाग की मिली भगत भी सामने आई है। Haryana News
जानिए कैसे हुआ खुलासा: सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी दादरी में एक अस्पताल बिना लाईसेंस चल रहा है। उपायुक्त के आदेश पर सीएम फ्लाइंग टीम के सब इंस्पेक्टर कर्मबीर सिंह की अगुवाई में स्वास्थ्य, ड्रग कंट्रोलर डा. तरुण भारद्वाज,ने दादरी शहर के झाड़ू चौक पर चल रहे एक अस्पताल पर संयुक्त रूप से कार्रवाई की।Haryana News

मची अफरा तफरी: जैसे ही टीम अस्पताल में पहुंची तो अफरा तफरी मच गई। सीएम फ्लाइंग टीम द्वारा मौके पर मौजूद महिला चिकित्सक से लाइसेंस सहित दस्तावेज मांगे तो नहीं तो वह कोई जबाब नहीं दे पाई।Haryana News
बिना लाइसेंस के चल रहे अस्पताल में जहां मरीजों का इलाज किया जा रहा था वहीं साथ लगती बिल्डिंग में स्पेशल बैड की भी मरीजों को सुविधा दी गई थी। महिला चिकित्सक को काबू कर लिया है। Haryana News
अस्पताल में मौके पर मौजूद 2 महिला मरीज भी अपना इलाज करवा रहे थे। इतना ही नही पास की ही बिल्डिंग में स्पेशल वार्ड में एक मरीज भर्ती मिला। टीम ने मरीजों से पूछताछ करते हुए उसके ब्यान भी दर्ज किए है। Haryana News

















