Breaking: बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत, दो की हालत गंभीर

On: June 6, 2025 10:18 AM
Follow Us:
Breaking

Breaking: ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र की आसरा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बड़ा हादसा हो गया। यहां कंपनी में निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान एक निर्माणाधीन दीवार गिर गई। इसके मलबे में 5 मजदूर दब गए। इनमें से 3 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही इकोटेक-1 थाने और कासना थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस ने 5 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान दो महिलाओं समेत तीन मजदूरों की मौत हो गई। बाकी दो पुरुष मजदूरों की हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान 32 वर्षीय अनीता 32 वर्ष पत्नी कालका प्रसाद, मालती 34 वर्ष पत्नी पुष्पेंद्र और 40 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र झल्लू के रूप में हुई है। तीनों मजदूर महोबा के रहने वाले थे।

वहीं घायलों की पहचान 32 वर्षीय धीरेंद्र कुमार और 35 वर्षीय उमेश के रूप में हुई है। बता दें कि हादसे के बादज इलाके में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल में लेकर शांति व्यवस्था बनाई।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now