पहल: मेरी बेटी मेरा अभिमान ने किया शादी में सहयोग

On: December 13, 2021 12:00 PM
Follow Us:

धारूहेडा: गांव जोनियावास में जरूरतमंद कन्या के विवाह में सामाजिक संस्था मेरी बेटी मेरा अभिमान ने सहयोग प्रदान किया। संगठन ने गांव की एक कन्या के विवाह में 11 हजार रूपए व शादी के लिए सामान सहयोग देकर विवाह में भागीदारी निभाई है। गौरतलब है मेरी बेटी मेरा अभिमान कई सालों से गरीब व जरूरतमंद परिवार में कन्याओं की शादी में सहयोग कर ही है। अब तक संस्था 50 से अधिक शादियों में सहयोग कर चुकी है तथा महेश्वरी गांव में 6, राजपुरा में 4 जरूरतमंद लडकियों की 11 हजार की एफडी भी करवाई जा चुकी है। समिति की धारूहेडा के आस पास जहां भी किस जरूरत मंद की शादी की सूचना मिलती है तो उसे सहयोग किया जाता है। इस मौके एडवोकेट अनिल लाम्बा, जितेन्द्र, राकेश राव, सबीता यादव ने कन्या को आशीर्वाद दिया।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now