शूटिग स्पो‌र्ट्स अकादमी : अंडर-19 एयर पिस्टल लड़कों में प्रियांशु यादव बने टॉपर

On: November 22, 2021 1:32 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: सुनील चौहान। शिक्षा विभाग की ओर से सेक्टर चार स्थित राव शूटिग स्पो‌र्ट्स अकादमी में आयोजित जिलास्तरीय शूटिग प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में लड़के और लड़कियों ने भाग लिया। अकादमी के संचालक रमन राव ने बताया के अंडर-19 एयर पिस्टल लड़कों में प्रियांशु यादव ने 200 में से 188 का स्कोर लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया।
पंकज ने 187 का स्कोर के साथ द्वितीय तथा जतिन ने 184 अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष के आयु वर्ग एयर पिस्टल लड़कियों में देवशी यादव ने 200 में से 187 स्कोर के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रिया ने 161 के साथ द्वितीय और कुमुद यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 एयर पिस्टल लड़कों में पारस खोला ने 186 अंक के साथ प्रथम, पुनीत ने 176, पीयूष ने 176 स्कोर के साथ क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। इसी स्पर्धा की लड़कियों में पलक यादव ने 172 अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। सौम्या यादव ने दूसरा तथा तमन्ना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 एयर पिस्टल लड़कों में आरव यादव ने 177, चहल यादव ने 177 अंक के साथ प्रथम और द्वितीय जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संगवाड़ी के हर्ष ने 163 का स्कोर लगाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। राव अकादमी पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 11 शूटरों ने मेडल हासिल किए। कार्यक्रम में खेल विभाग की ओर से शारीरिक शिक्षक सुनील कुमार और संजय उपस्थित थे। अब सभी खिलाड़ी कुरुक्षेत्र में होने वाले राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में 65 शूटरों ने हिस्सा लिया जिनमें से सभी कैटेगरी के श्रेष्ठ तीन खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now