शरारत: वाटर एटीएम का तोडा शीशा, मामला दर्ज

On: December 16, 2021 3:15 AM
Follow Us:

बावल: उपमंडल के गांव कालड़वास में हाल ही में लगाए गए जनस्वास्थ्य विभाग एवं निजी संस्था की तरफ से वाटर एटीएम को मंगलवार की रात को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बात को लेकर ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगाए गए इस वाटर एटीएम को लगाने का उद्देश्य फ्लोराइड रहित पानी की उपलब्धता कराना है। उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से गांव के लोगों को शुद्ध पानी मिल रहा है और इससे सभी को फायदा हो रहा है। मंगलवार की रात को असामाजिक तत्वों ने वाटर एटीएम का शीशा तोड़ दिया और इसे क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को मामले की सूचना दे दी है

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now