Fire News: रेवाड़ी में गेंहू की फसल जलकर राख, तारों में हुई स्पार्किंग से लगी आग

On: April 5, 2025 9:57 PM
Follow Us:

Fire News: धारूहेड़ा कस्बे के गांव मसानी में शनिवार शाम को गेंहू की फसल में आग लग गई। जिससे करीब आधा एकड फसल जलकर राख हो गई। किसानो ने अपने स्तर पर पानी की मोटर चलाकर आग पर काबू पाया।

बता दे मसानी में अनिल कुमार की जमीन को डूंगरवास के किसान मुकेश ने बटबारे पर लिया हुआ है। उसने एक एकड में गेंहू की फसल की हुई है। शनिवार को वे फसल कटाई कर रहे थे करीब 5 बजे तारो में उठी चिंगारी से खडी फसल में आग गई।

तेज आग ने पास कटी हुई फसल को भी अपनी चपेट मे ले लिया। लोगों ने पानी की मोटर चलाकर आग पर काबू किया। अध्यापिका लेता देवी ने उसी पडोसी मुकेश के खेत मे आग लगी हुई थी। आग से किसान की करीब आधा एकड की कटी हुई तथा कुछ बिना काटी हुई फसल फसल जल गई है। करीब 40 मिनट बाद दमकल की गाडी मौके पर पहुंची तक​ तक किसान आग पर काबू पा चुके थे।

थान में दी शिकायत, बिजली बोर्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग: किसान ने थाना धारूहेडा में शिकायत दी है ताकि उसके मुआवजा मिल सके। किसान का आरोप है चिंगारी से उसकी फसल जली है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now