राव भगवान सिंह की प्रतिमा का सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री ने किया अनावरण

On: October 31, 2021 11:27 AM
Follow Us:

डहीना: सुनील चौहान। हरियाणा सरकार में सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों व पूर्व सैनिकों के देश के प्रति समर्पण भाव व त्याग को पूरा देश सलाम करता है। ऐसी महान विभुतियां युवा शक्ति के लिए प्रेरणादायक हैं। श्री यादव रविवार को गांव डहीना में राव भगवान सिंह की प्रतिमा के अनावरण अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने राव भगवान सिंह को नमन करते हुए कहा कि आजादी के आंदोलन में पूर्व सैनिकों की भूमिका उल्लेखनीय रही है और देश की भावी पीढ़ी के लिए उन्होंने सदेव देशभक्ति का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि देश के वीर सैनिकों की धरा रेवाड़ी जिला पर आज पूरा देश नाज करता है। उन्होंने बताया कि शहीद राव भगवान सिंह सितंबर 1939 को सेना में भर्ती हुए थे। दूसरे विश्व युद्ध की लड़ाई में उनकी उल्लेखनीय सेवाएं रही हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार महान स्वतंत्रता सेनानियों व पूर्व सैनिकों सहित अमर शहीदों के गौरवमय इतिहास की गवाह रही है।
कोसली से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने भी ग्रामीणों को राव भगवान सिंह के जीवन को आत्मसात करते हुए देश प्रेम की भावना से आगे बढऩे की सीख दी। इस अवसर पर गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने राव भगवान सिंह को नमन किया।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now