Rewari News: युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में 75 प्रतिशत रोजगार देने का ऐतिहासिक कानून

On: January 20, 2022 12:32 PM
Follow Us:

रेवाडी: हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करते हुए युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने का काम किया है। चौटाला गुरूवार को धारूहेडा में विकास कार्यो के शुभारंभ पर बोल रहे थे
उन्होने कहा कि केन्द्र व हरियाणा सरकार देश-प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है और इस दिशा में तेजी से कार्य कर रही हैं। चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणवी युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में 75 प्रतिशत रोजगार देने का ऐतिहासिक कानून बनाया गया है, जिससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

Haryana crime: 11 साल के बेटे को लेकर महिला तांत्रिक के साथ फरार, घर में मची अफरा तफरी

उन्होंने बताया कि श्रम विभाग के पोर्टल पर पिछले सौ घंटों के दौरान 9 हजार से अधिक युवाओं ने जॉब के लिए आवेदन किया है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि सभी बेरोजगार युवा अपना रजिस्ट्रेशन संबंधित पोर्टल पर करवाएं ताकि उन्हें रोजगार के साथ जोड़ा जा सके।
देश के अन्य राज्य कर रहे नीतियों का अनुसरण :
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में डेडिकेटिड कॉल सैंटर बनाए जा रहे हैं, जिनके माध्मम से उद्योग, बड़े अस्पताल, मेडिकल स्टॉफ और नर्सिंग कॉलेज भी पोर्टल से जुड़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षित व सक्षम को मौका देने के लिए इस पोर्टल की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्य हरियाणा सरकार की नीतियों का अनुसरण कर रहे हैं।
उन्होंंने कहा कि हरियाणा सरकार के श्रम विभाग के पोर्टल से प्रभावित होकर अब तक देश के 4 राज्यों ने हरियाणा प्रदेश के श्रम विभाग से संपर्क किया है ताकि वे भी इसे अपने प्रदेश में लागू कर सकें।

Rewari News: किसान आंदोलन के दौरान टूटी सड़कों का जल्द कराएं निर्माण : राव इंद्रजीत


नियमों की पालना करनी होगी 134ए के लिए : दुष्यंत
नियम 134-ए के तहत दिए जा रहे दाखिलों बारे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से क्लीयर कट निर्देश दिए हैं, यदि कोई निजी स्कूल सरकार के नियमों की अवहेलना करता है तो उस बारे अभिभावक जिला के उपायुक्त को शिकायत दें, जिस पर तुरंत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव करवाए जाने के सवाल के जवाब में कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव करवाने के लिए न्यायालय का फैसला आने के उपरांत जल्द से जल्द पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव करवाए जाएंगे।

Rewari News: युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में 75 प्रतिशत रोजगार देने का ऐतिहासिक कानून

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now