मोबाइल टावर गिरोह: झांसा देकर ठगी करने वाले के ​तीन बदमाश काबू, 8 मोबाइल, एक दर्जन एटीएम बरामद

On: October 6, 2021 12:46 PM
Follow Us:

हिसार: सुनील चौहान। हरियाणा में लोगो का मोबाइल टावर लागने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह को सीआईए टीम ने उकलाना काबू किया है। इस गिरोह ने ठगी करने के लिए बकायदा एक कॉल सेंटर भी बनाया हुआ था, जहां से लोगों को फोन करके उनको लोन दिलवाने, टावर लगवाने का झांसा दिया था। सीआईए टीम ने छापामारी करके सातरोड वासी सुरेंद्र, सिंघवा राघो वासी संदीप व बोस्ती वासी शीशपाल को काबू किया है।
टीम को कॉल सेंटर से 8 मोबाइल फोन, कई बैंकों के एटीएम कार्ड व अन्य कागजात बरामद हुए हैं। वहीं आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, सीआईए टीम को सूचना मिली थी कि उकलाना की गुरदर्शन कॉलोनी में एक मकान में फर्जीवाड़े का काम चल रहा है। टीम ने इस सूचना के आधार पर छापामारी की तो वहां से तीनों लोगों को काबू किया।

लांनटीम द्वारा की गई पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोगों को बैंकों से सस्ते रेट पर लोन दिलवाने, उनके प्लॉट में मोबाइल टावर लगवाने का झांसा देते थे और इसके लिए उनसे फीस के तौर पर पैसे वसूल लेते थे। जब पैसे देने वाले को इन पर शक हो जाता हो यह अपना नंबर बदल लेते थे। लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए ये किसी को अभी अपने ऑफिस का पता नहीं देते थे।

आरोपी सिर्फ फोन पर ही अलग-अलग नंबर से संपर्क करते थे। वहीं ठगी करने के लिए बकायदा नए युवकों को भर्ती भी करते थे। मामले में उकलाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now