मारपीट करके नकदी से भरा पर्स छीनने वाले चार बदमाश काबू

On: November 26, 2021 2:12 PM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चौहान। थाना रामपुरा पुलिस ने युवक के साथ मारपीट करके नकदी से भरा पर्स छीनने के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान रेवाड़ी के कुतुबपुर निवासी मनीष उर्फ चाचीवाला, शिवम उर्फ रोहन, पवन उर्फ झामली व रेवाड़ी के राधाकृष्ण कॉलोनी निवासी चन्दन उर्फ भीम के रूप में हुई है।
यूपी निवासी विष्णु कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह कुतुबपुर में किराए पर रहता हूं। गुरुवार रात जब मेरा दोस्त मैना कमरे पर नहीं आया तो वह अपने अन्य दोस्तों के साथ उसे ढूंढने के लिए गोपाल देव चौक की तरफ जा रहा था। जब हम दयानंद गौशाला के पास पहुंचे वहां हमे मनीष सैनी मिला। उसने हमें बताया कि मैना भैरो मंदिर कुतुबपुर में सो रहा है। जब हम चारो मनीष सैनी के साथ भैरो मंदिर के पास पहुंचे तो वहां पर 3-4 लडके और आ गये। उन्होंने हमारी जेब से पैसे निकालने को कहा। तभी मेरे तीन दोस्त डर के मारे वहाँ से भाग गए लेकिन उन्होंने मुझे पकड़ लिया और मारपीट करके मेरी जेब से मेरा पर्स निकाल लिया जिसमे करीब 16000/- रूपये, मेरा आधार कार्ड व अन्य कागजात थे। इसके बाद वो मौके से फरार हो गए। पुलिस ने विष्णु कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी। जांच के दौरान थाना रामपुरा पुलिस ने मामले त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त चार आरोपियों मनीष उर्फ चाचीवाला, शिवम उर्फ रोहन, पवन उर्फ झामली व चन्दन उर्फ भीम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now