महिला कांस्टेबल भर्ती: लिखित परीक्षा पास 7700 अभ्य​र्थी अब पंचकूला में दिखाएगी दम

On: October 8, 2021 1:04 PM
Follow Us:

हरियाणा: सुनील चौहान। हरियाणा में महिला कांस्टेबल भर्ती का लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करते हुए फिजिकल का शेड्यूल भी जारी हो गया है। फिजिकल पंचकूला में सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में होगा। 6 मिनट में एक किलाेमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। 7700 लड़कियों ने लिखित परीक्षा पास की है, जिन्हें फिजिकल के लिए बुलाया गया है। हरियाणा कर्मचारी भर्ती आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि महिला कांस्टेबल भर्ती के लिखित परीक्षा परिणाम को नॉर्मलाइजेशन के तहत घोषित किया गया है। अब फिजिकल टेस्ट होंगे और उम्मीद है दीपावली से पहले फाइनल रिजल्ट घोषित हो जाए।

भर्ती से जुड़ी जानकारियां…

  • – 13 दिसंबर 2020 को 4/2020 कैट नंबर 02 के तहत महिला कांस्टेबल जनरल डयूटी के 1100 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया।
  • – 11 जनवरी से 25 फरवरी के बीच आवेदन मांगे गए थे। 2 लाख 57 हजार 180 महिलाओं ने आवेदन किया।
  • – आवेदक 12वीं पास हो। 10वीं में हिंदी या संस्कृत विषय अनिवार्य, 18 से 25 वर्ष के बीच आयु हो। जनरल कैटेगरी के लिए 158CM व आरक्षित वर्ग के लिए 156CM लंबाई हो।
  • – विभाग की तरफ से जनरल कैटेगरी के लिए फीस 50 रुपए और एससी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 13 रुपए तय की गई थी। एक्स-सर्विसमैन कैटेगरी के लिए कोई शुल्क नहीं लिया गया था।
  • – 18 व 19 सितंबर को लिखित परीक्षा हुई।
  • – 8 अक्टूबर से फिजिकल के लिए एडमिट कार्ड आएंगे।
  • – 11 से 13 के बीच रोल नंबर के अनुसार पंचकूला के परेड ग्राउंड में दौड़ करवाई जाएगी।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now