भटसाणा से 121 बोतल शराब बरामद, शराब माफिया फरार

On: November 27, 2021 7:32 AM
Follow Us:

धारूहेडा: सुनील चौहान। औद्योगिक कस्बे में अवैध शराब धडल्ले से बेची जा रही है। स्थानीय पुलिस ने गांव भटसाणा से शुक्रवार देर रात को 121 बोतल अवैध शराब बरामद की है। शराब माफिया मौका पाकर मौके से फरार हो गया। थाना धारूहेडा पुलिस ने बताया कि मुख्बीर से सूचना मिली थी गांव भटसाणा में महिपाल सतीश के प्लाट के पास शराब बेच रहा है। पुलिस ने जब छापामार कार्रवाई की तो आरोपित मौका पाकर फरार हो गया। जब पुलिस  ने देखा कि सतीश के प्लाट के पास काफी मात्रा से कपडे से ढक कर शराब रखी हुई थी। पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपित भटसाणा निवासी महीपाल के खिलाफ शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now