भटसाणा में पशुओ को टीकाकरण 2 व 3 को

On: November 1, 2021 2:59 AM
Follow Us:

धारूहेडा: सुनील चौहान। पशुपालन विभाग धारूहेडा की ओर से पशुओं को होने वाली मुंह-खुर रोग के बचाव के लिए टीकाकरण अभियान जोरो पर चल रहा है। पशुपालन विभाग धारूहेडा के प्रभारी डा धर्मपाल पूनियां ने बताया कि सर्दी के मौसम में अपने पशुओं को रोगों से बचाने के लिए पशुपालकों को विशेष ध्यान देना चाहिए। मौजूदा मौसम में पशुओं को मुंह-खुर रोग होने की संभावना हो जाती है। पहले ही पशुओं को मुंह-खुर रोग का टीकाकरण करवा कर इस रोग से मुक्ति पाई जा सकती है। प्रदेश सरकार पशु धन को बढ़ावा देने एवं संरक्षण पर विशेष ध्यान दे रही है। सरकार के दिशा- निर्देशों के तहत पशु पालन विभाग द्वारा 06 दिसंबर तक अभियान चलाया जाएगा। मंगलवार व बुधवार को गांव भटसाणा मे पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा तथा 6 से लेकर 8 नंवबर तक धारूहेडा गांव व कालोनियो मे टीकाकरण​ किया जाएगा।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now