Fog was seen on thr Road: बुधवार को छाया कोहरा, गेहूं के लिए वरदान

On: December 29, 2021 4:53 AM
Follow Us:

धारूहेडा: कस्बे में बुधवार को सीजन का सबसे घना कोहरा नजर आया। कोहरे के कारण वाहन रेंगकर चलते नजर आए। विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम रही, जिसकी वजह से वाहनों की हेड लाइट जलाने के बाद भी चालकों को काफी परेशानी हुई।
पिछले एक सप्ताह से मौसम की अदला-बदली चल रही है।

कांग्रेस पार्टी का 137वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

2 दिन पहले धारूहेडा में रातभर अच्छी बारिश हुई थी। हालांकि न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री दर्ज किया गया था। लेकिन देर शाम फिर से चेंज हुए मौसम के बाद न्यूनतम तापमान में सीधे 5 डिग्री की गिरावट हुई है। बुधवार सुबह का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया है। सुबह से ही शहर की सड़कों पर घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण वाहन चलाना भी मुश्किल हो गया।

सराहनीय पहल: बहन की शादी में स्कूल में भेंट किए 50 गमले

 गेहूं के लिए वरदान:
दक्षिणी हरियाणा में इस सीजन में गेहूं और सरसों की फसल होती है। जैसे-जैसे ठंड में इजाफा हो रहा है गेहूं की फसल में काफी फायदा हो रहा है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि गेहूं के बेहतर उत्पदान के लिए ठंड पड़ना बहुत जरूरी है। ठंड पड़ने से गेहूं की फसल में फुटाव होगा और इससे उत्पादन में बढ़ोतरी होगी।

लालच: ऊंचे दाम पर पुराना ट्रैक्टर खरीदने का लालच देकर किसान को लगाया चूना

ठंड पड़ने से सब्जियों की फसल को नुकसान हो सकता है। किसानों को इसके लिए बचाव करना जरूरी है। वहीं ठंड से सरसों की फसल को भी काफी फायदा होगा।
धारूहेडा: कस्बे में छाया कोहरा

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now