रेवाडी: सुनील चौहान। थाना शहर रेवाडी के अन्तर्गत स्थित गोकल गेट चौकी पुलिस ने होटल के कमरे से मोबाईल फोन चोरी करने के मामले मे कार्यवाही करते हुए दो आरोपियो को
गिरफतार किया है। गिरफतार किए गए आरोपियो की पहचान यू.पी. के फिरोजाबाद
जिला के गांव शादीपुर निवासी विपिन कुमार तथा जिला बैरिया के गांव
गोपालपुर उदई छापरा निवासी सुरज कुमार के रुप मे हुई है। भूपेन्द्र निवासी गांव लिखी जिला पलवल ने अपनी पुलिस मे दी हुई शिकायत मे बतलाया की वह व दोस्त तेजवीर 30 अक्तूबर
को हरियाणा पुलिस मे सिपाही पद कि परीक्षा देने के लिए रेवाडी आए थे। 30
अक्टूबर को रात को सचिन होटल मे कमरा किराए पर लेकर रुके हुए थे। रात
के समय उसने अपना फोन चार्ज मे लगाकर सो गया था। रात के समय किसी ने मेरा
फोन चुरा लिया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करके होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज के चलते दोनो चोरो को काबू कर लिया है।
परीक्षा देने आए युवको के होटल से मोबाईल चोरी, दोनों बदमाश काबू
By P Chauhan
On: November 1, 2021 12:16 PM















