नियम 134 ए के अंतर्गत 24 नवम्बर तक ऑनलाईन करें आवेदन : डीसी

On: November 21, 2021 11:53 AM
Follow Us:

कक्षा 2 से 12वीं तक दाखिले हेतु 24 नवंबर तक खुला ऑनलाईन लिंक
रेवाड़ी, 21 नवंबर: सुनील चौहान। डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि हरियाणा मौलिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेशों के अनुसार नियम 134 ए के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2021-22 में कक्षा 2 से 12वीं तक आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले बीपीएल परिवारों के छात्रों के दाखिले हेतु ऑनलाईन प्रक्रिया पोर्टल द्धह्लह्लश्चह्य://१३४ड्ड-द्धह्म्.द्बठ्ठ/ पर शुरू कर दी गई है, जोकि 24 नवम्बर 2021 तक सुचारू रूप से चालू रहेगी। पात्र विद्यार्थी इस योजना के अतंर्गत लाभ उठाने के लिए मौलिक शिक्षा निदेशालय के ओर से ऑनलाईन प्रक्रिया के लिंक पर जाकर आवेदन करें। अधिक जानकारी के लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में सम्पर्क करें।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now