त्रिदेव कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स, जानिए लोकहितैषी योजनाओं

On: November 23, 2021 2:34 AM
Follow Us:

रेवाड़ी/ कोसली: सुनील चौहान। नाहड़ रोड पर स्थित कैंप कार्यालय में कोसली विधानसभा क्षेत्र की त्रिदेव कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, हरको बैंक के चेयरमैन अरविद यादव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा और जिलाध्यक्ष मास्टर हुकमचंद यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ विचार साझा करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि भाजपा का विचार ही हमारी विरासत है। जनसंघ के समय से लेकर आज तक भाजपा संगठन का विचार एक ही रहा है और हम एक विचार को लेकर आगे बढ़ने वाले कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और बीएलओ-2 यानी त्रिदेव का आमजन से सीधा जुड़ाव रहता है। भाजपा ने त्रिदेव व्यवस्था लोकहित में बनाई है, ताकि समाज के अंतिम जरूरतमंद व्यक्ति की पहचान कर सरकार की लोकहितैषी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।

हरको बैंक के चैयरमैन अरविद यादव ने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से पार्टी बूथ स्तर पर अपनी ताकत को और मजबूत कर रही है। इसके माध्यम से विधानसभा क्षेत्र के समस्त बूथों पर बूथ त्रिदेव की संरचना के साथ ही पूरे नवंबर में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान विषय को लेकर कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए जा रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष हुकमचंद यादव ने कहा कि देश में जब से भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनी है, तब से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के लोगों के हित को सर्वोपरि रखकर एवं देश को विश्व पटल पर चमकाने के लिए नित नई योजनाएं बनाकर देश के लोगों को सौगात के रूप में दे रहे हैं। इस अवसर पर सतीश ठेकेदार, बलजीत यादव, डीके यादव, यशवंत भारद्वाज, सरदार सिंह बाहला, राकेश यादव, इंद्र राव, दयानंद यादव, डा. सुभाष यादव, शारदा यादव आदि मौजूद रहे।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now