धारूहेडा: सुनील चौहान . निकटवर्ती गांव साथलका मे बुधवार को एक झोपडी मे आग लग गई, जिससे तीन पशुओं की मौत हो गई, जबकि तीन पशुओ को टीम ने उपचार देते हुए बचा लिया।
धारूहेड़ा टीम को सूचना मिली की भिवाड़ी के साथलका स्थित एक छप्पर में आग लग गई, जिसमें सुदंर किसान के कई पशु बंधे हुए है। बजरंग दल रेवाडी व भिवाडी तथा देवकी गो उपचाार साला धारूहेडा से टीम गाडी लेकर मौक पहुंची तथा झोपडी से पशुओं को बाहर निकाला गया। जब तक तीन पशु झुलझने से दम तोड चुके थे। टीम ने तीन पशुओं का उपचार किया। इस मौके पर गोसेवक डा रोहित, अश्वनी , राहुल, पवन, अक्षय, नितिन, बबलू, गौरव, अजीत व गोरव आदि मौजूद रहे।
Fire at Hut: झोपडी में लगी आग, तीन पशुओं की मौत
By P Chauhan
On: November 10, 2021 1:00 PM
















